24hnbc आज का पंचांग 3 मार्च 2022
Wednesday, 02 Mar 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 12, शक संवत 1943, फाल्गुन शुक्ल, प्रतिपदा, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2078। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 20, रज्जब 29, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 3 मार्च सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।
प्रतिपदा तिथि रात 09 बजकर 37 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 56 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 28 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ।
किंस्तुघ्न करण पूर्वाह्न 10 बजकर 21 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 8 बजकर 3 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 3 मार्च 2022 : सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 3 मार्च 2022 : शाम 6 बजकर 22 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 3 मार्च 2022 :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 34 मिनट तक। अमृत काल शाम 6 बजकर 10 मिनट से रात्रि 7 बजकर 43 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 5 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 3 मार्च 2022 :
राहुकाल दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 37 मिनट से 11 बजकर 23 मिनट तक, फिर उसके बाद दोपहर में 3 बजकर 16 मिनट से 4 बजकर 3 मिनट तक। आज पंचक पूरे दिन रहेगा।
आज का उपाय : माता पार्वती की पूजा करें, श्री सूक्त का पाठ करें।