24hnbc आज का पंचांग 2 मार्च 2022, बुधवार, आज पंचक पूरे दिन रहेगा
Tuesday, 01 Mar 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 11, शक संवत 1943, फाल्गुन कृष्ण, अमावस्या, बुधवार, विक्रम संवत् 2078। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 19, रज्जब 28, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 2 मार्च सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 01 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि रात्रि 11 बजकर 05 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।
शतभिषा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 37 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ, शिवयोग प्रातः 08 बजकर 20 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ।
चतुष्पद करण मध्याह्न 12 बजकर 03 मिनट तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : फाल्गुन अमावस्या
सूर्योदय का समय 2 मार्च 2022 : सुबह 06 बजकर 45 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 2 मार्च 2022 : शाम 06 बजकर 21 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 2 मार्च 2022 :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 34 मिनट तक। अमृत काल शाम 7 बजकर 47 मिनट से रात्रि 9 बजकर 18 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 6 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 2 मार्च 2022 :
राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। आज पंचक पूरे दिन रहेगा।
आज का उपाय : आज बुधवार है। गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं। काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी।