24 HNBC News
24hnbc रूस यूक्रेन की संयुक्त मिसाइल से दहका बिलासपुर का तेल बाजार
Monday, 28 Feb 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। व्यापारी की दुकान में व्यापार मेरा ईमान ग्राहक मेरा भगवान और ईमानदारी मेरा धर्म केवल आदर्शात्मक बातें हैं। वास्तविकता तो यह है कि जमाखोरी और कमाई का लालच इनके अंदर कूट-कूट कर भरा है। तभी तो यूक्रेन और रूस के युद्ध की आड़ में बिलासपुर के बाजार में तेल की कीमतें 5 दिन में 15 रुपए बढ़ गई ।140 रुपए प्रति पैकेट वाला सोयाबीन तेल 155 रुपए पहुंच गया इसे व्यापारियों की जमाखोरी की प्रवृत्ति न कहे तो और को क्या कहा जा सकता । जानकार बताते हैं कि तेल का दाम 170 रुपए तक जा सकता है एक तरफ महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है दूसरी ओर स्वार्थ से भरे व्यापारियों ने अपनी अत्यधिक कमाई के कारण जीना मोहाल कर दिया । ऐसा नहीं है तेल के अलावा अन्य खाद्य वस्तुओ के दाम बदले हो, किंतु वे जमाखोरी के दायरे मे नही है किंतु तेल में जमाखोरी की प्रवृत्ति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं।