24 HNBC News
24hnbc एनसीपी ने फूंका पीएम का पुतला
Friday, 25 Feb 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। एनसीपी कि बिलासपुर इकाई ने महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री मलिक को ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का पुतला दहन किया। दहन के पूर्व नारा लगा रहे थे "नरेंद्र मोदी डरता है, ईडी को आगे करता है" पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता निलेश विश्वास ने कहा कि देशभर में केंद्र सरकार की जांच एजेंसियां अपने भाजपा के एजेंडे के अनुसार विरोधी राजनीतिक दल के नेताओं को निशाने पर ले रही है और इसी कड़ी में ईडी ने महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मलिक को नितांत गलत तरीके से गिरफ्तार किया जबकि ऐसे ही कई मामलों में महीनों पारी दर पारी पूछताछ के बाद करोड़ों के बैंक घोटाला आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता उल्टे जांच एजेंसी के मुखिया घोटाले बाजों को देश के बाहर निकालने की जुगत भिड़ाते हैं । मेहुल चौकसी से लेकर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज घोटाला और आरोपियों का भाग जाना भाजपा के चाल चरित्र चेहरे को बताता है उन्होंने यह भी कहा कि देश के बंदरगाह ड्रग के अड्डे बनते जा रहे हैं और संबंधित जांच एजेंसी की हिम्मत नहीं कि बंदरगाह के मालिक को एक नोटिस भी दे सके। वही विरोधी दल का कैबिनेट मंत्री भी हो तो उसे इस तरह हिरासत में लेते हैं जैसे अभी नहीं लिया तो मंत्री अगली फ्लाइट से लंदन चल देगा । पुतला दहन में मुख्य रूप से नीलेश विश्वास प्रदेश प्रवक्ता, संजय चौहान, रामेश्वर निषाद, हितेश शुक्ला, राजेश पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।