24hnbc विश्व हिंदू परिषद ने पुतला दहन किया
Thursday, 24 Feb 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - समाचार
बिलासपुर । विश्व हिंदू परिषद ने गुरुवार को हिंदू विरोधियों का पुतला दहन किया, साथ ही कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की धारदार हथियार से गोदकर हत्या की गई थी। परिषद ने दोषियों को फांसी देने की मांग राज्यपाल को ज्ञापन देकर की।
कार्यक्रम में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह प्रचारक जितेंद्र चौबे, विभाग मंत्री राजू शर्मा, विभाग संपर्क प्रमुख अभिषेक गौतम, जिला मंत्री विकास शर्मा, सह मंत्री दीपक सोनी, उपाध्यक्ष जीवन मिश्रा, सेवा प्रमुख की मनीष नोटवाणी व दुर्गा वाहिनी से चुन्नी मौर्य, प्रीति दुबे और अन्य उपस्थित थे।