24 HNBC News
24hnbc शासकीय जमीन के खसरा 749, 750,759 पर हो गया प्रभावशाली लोगों का कब्जा लिमतरा की कहानी
Tuesday, 22 Feb 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। दर्रीघाट से लगी हुई ग्राम पंचायत लिमतरा पटवारी हल्का नंबर 24 में 749 के खसरे में तालाब हुआ करता था जो अब पूर्व के मुकाबले आधा बचा है साथ ही खसरा नंबर 759 एवं 750 जो कि शासकीय जमीन थी इन पर भी एक प्रभावशाली राजनीतिज्ञ का कब्जा है । आश्चर्यजनक यह है कि नियमों के मुताबिक यदि शासकीय जमीन पर सरपंच का कब्जा होता है प्रमाणित हो जाता है तो उसकी सरपंची चल देती है, किंतु यही नियम विधायक के ऊपर लागू नहीं होता कहा जाता है कि लिमतरा की 759,749 तथा 750 कि खसरे की जमीनों पर एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि का कब्जा है जबकि यह खसरे शासकीय जमीन के हैं इन खसरों के ठीक पीछे मस्तूरी विधायक डॉ कृष्ण कुमार बांधी तथा उनके रिश्तेदारों की जमीनें हैं ये जमीने 2003 के पूर्व भारतीय जनता पार्टी से दल बदल कर कांग्रेस में आए विधायक मदन सिंह डेहरिया के नाम पर थी । जानकार बताते हैं कि दर्रीघाट, लिमतरा ग्राम पंचायत में गौशाला निर्माण के लिए एक बड़ी धनराशि आई थी किंतु गौशाला शासकीय जमीन पर कहीं बनी नहीं दिखाई देती है और इस संदर्भ में कोई अधिकारी खुलकर कुछ नहीं कहता हां गौठान का मामला होता तो अधिकारी बता देते हैं। क्षेत्र के कुछ लोग कहते हैं कि लिमतरा में भी प्रभावकारी लोग शासकीय जमीनों पर कब्जा कर कर रखे हैं जिन खसरो का हम जिक्र कर रहे हैं उनकी फोटो भी प्रकाशित कर रहे हैं स्पष्ट दिखाई दे रहा है तालाब का वर्तमान स्वरूप पूरी तरह बिगड़ चुका है और तालाब के ठीक बाद में एक फार्म हाउस की दीवार है जबकि लगानी जमीन बाउंड्रीवॉल के काफी अंदर है इसी तरह फॉर्म हाउस के गेट से दाएं एवं बाएं तरफ भी शासन की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है दाएं तरफ सरसों की खेती चल रही है बाएं तरफ उजाड़ पड़ा है।