24 HNBC News
24hnbc पार्टी सदस्यता अभियान के दबाव में कार्यकर्ताओं का हो रहा अनादर....... मनोहर कुर्रे
Thursday, 10 Feb 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बंपर बहुमत से जीती कांग्रेस में पदाधिकारी इन दिनों कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर रहे हैं। और यह बात पार्टी के ही वरिष्ठओं द्वारा दी गई सलाह के विपरीत है। विधानसभा चुनाव में उतरने के पूर्व कार्यकर्ताओं को जब चार्ज किया जा रहा था तब बिलासपुर में कांग्रेस के ना केवल प्रदेश स्तरीय बल्कि राष्ट्रीय स्तर के नेता बिलासपुर के टिकरापारा स्थित गुजराती भवन आए थे। कार्यकर्ताओं के साथ गंभीर चर्चा के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की और बताया था कि नेताओं ने सामूहिक रूप से कार्यकर्ताओं को यह भरोसा दिया कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सबसे ऊपर रहेगा और विधायक मंत्री पद तो सीमित है और उनके अतिरिक्त 2000 ऐसे पद हैं जहां पर कार्य करने वाले पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को विठाला जाएगा। आज पार्टी के वफादार पुराने कार्यकर्ता इस बात को पूछने लगे हैं अभी 2 दिन पूर्व ही मस्तूरी ब्लाक के अंतर्गत सदस्यता अभियान को लेकर जिला ग्रामीण अध्यक्ष के द्वारा बैठक ली गई मुख्य मुद्दा सदस्यता अभियान ही था। सदस्य अपनी परेशानी बताना चाह रहे थे किंतु अध्यक्ष सुन नहीं रहे थे कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से आहत वरिष्ठ सदस्य मनोहर कुर्रे ने बीच-बचाव के लिहाज से अपनी बात रखनी चाही पर उन्हें भी डांट ही मिली, मनोहर कुर्रे ने कहा कि यह उचित नहीं है ऐसा बताते हैं कि जिला ग्रामीण अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपमानजनक शब्द में संवाद किया। 24 hnbc से चर्चा में मनोहर कुर्रे ने कहा कि जो लोग अन्य राजनीतिक दलों से कांग्रेस में आ जाते हैं उन्हें पद मिल जाते हैं और जो सदस्य वफादार रहता है उसे सम्मान नहीं मिलता। ग्रामीण अध्यक्ष का पद ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता को मिलना चाहिए कार्यकर्ता ग्रामीण परिवेश, कार्य की दशा, परिस्थिति और संस्कृति से जुड़ा रहता है बाहरी शहरी व्यक्ति ग्रामीण बूथ की स्थितियों को क्या समझेगा उन्होंने कहा कि नियम सबके लिए एक होना चाहिए और बिलासपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष पद से वर्तमान अध्यक्ष को हट जाना चाहिए यही पार्टी के हित में होगा। 
क्या वे अपनी बात से वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराएंगे के प्रश्न पर मनोहर कुर्रे ने कहा कि हां मैं अपनी बात चंदन यादव प्रभारी, पीएल पुनिया प्रभारी, मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष को कहूंगा और याद दिलाऊंगा की उन्होंने सत्ता में आने के पूर्व पार्टी के सामान्य कार्यकर्ताओं के सामने क्या भरोसा दिलाया था।