24hnbc मध्यप्रदेश में एमटीएस और फॉरेस्ट गार्ड समेत कई पदों पर भर्ती
Thursday, 10 Feb 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, जबलपुर (TFRI) ने स्टेनोग्राफर, एलडीसी सहित विभिन्न पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। तकनीकी सहायक श्रेणी-2, आशुलिपिक श्रेणी-2, अवर श्रेणी लिपिक (एलडीसी), तकनीशियन, वन रक्षक और मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल 42 पदों वैकेंसी जारी हुई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tfri.icfre.gov.in पर जाकर 5 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदवार रिक्त पदों की संख्या,
स्टेनोग्राफर – 9, तकनीकी सहायक – 2, एलडीसी – 9, तकनीशियन – 3, वनरक्षक – 3, एमटीएस – 16
चयन
चयन लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के जरिए किया जाएगा।
योग्यता
तकनीकी सहायक श्रेणी-2– बॉटनी / जूलॉजी / बॉयोटेक्नोलॉजी / फॉरेस्ट्री में बीएससी डिग्री।
आशुलिपिक श्रेणी-2 – 12वीं और स्टेनोग्राफी में 80 शब्द प्रति मिनट की गति। कंप्यूटर अप्लीकेशन में सर्टिफिकेट।
एलडीसी – 12वीं और कंप्यूटर पर अंग्रेजी 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति।
तकनीशियन – 10वीं और सम्बन्धित ट्रेड में आईटीआई की सर्टिफिकेट।
फॉरेस्ट गार्ड – साइंस से 12वीं पास।
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) – 10वीं पास ।
आवेदन फीस - 1300 रुपये
एससी, एसटी व सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए - 800 रुपए।