24 HNBC News
कब बदला जाएगा जिला ग्रामीण अध्यक्ष क्या भूपेश को फॉलो करेंगे मोहन या होगी कोई नई नीति
Thursday, 10 Feb 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। वर्ष 2017 में ही प्रदेश कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष भूपेश बघेल ने अपने जिला अध्यक्षों को स्पष्ट कह दिया था कि जिन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने में दिलचस्पी हो वे संगठन का पद छोड़ दें और ऐसा सुनकर बिलासपुर में कुछ लोगों ने अपना पद छोड़ा था और छोड़ने वालों में से कुछ को विधानसभा के प्रत्याशी के रूप में टिकट भी मिला क्या इस बार भी ऐसा होगा या मोहन मरकाम जैसा चल रहा है वैसा ही चलाएंगे। बिलासपुर में शहर अध्यक्ष पद पर से प्रमोद नायक को इस्तीफा दिलाया गया क्योंकि उन्हें सहकारी बैंक का अध्यक्ष बना दिया गया था कहा गया एक व्यक्ति एक पद तब उम्मीद की जा रही थी कि जिला ग्रामीण अध्यक्ष पद पर से विजय केशरवानी कब इस्तीफा देंगे इंतजार हो रहा है । नगर पालिक निगम बिलासपुर में पार्षद भी हैं सत्ता पक्ष से पार्षद हैं एमआईसी के सदस्य भी हैं और पार्टी संगठन में जिला ग्रामीण अध्यक्ष भी हैं कुछ लोग ऐसा कहते हैं कि ओबीसी नायक से तो इस्तीफा ले लिया किंतु सामान्य विजय के सामने प्रदेश अध्यक्ष कमजोर पड़ता है या ऐसा कौन सा तिलिस्म विजय केशरवानी के पास है कि एक तरफ वे जिला ग्रामीण अध्यक्ष हैं पार्षद हैं एमआईसी सदस्य हैं उसके बावजूद किसी भी एक पद को छोड़ नहीं रहे हैं । प्रदर्शन की दृष्टि से उनका कार्यकाल उपलब्धियों भरा नहीं है उनके नेतृत्व में बिलासपुर जिले में कांग्रेस विधानसभा चुनाव में हारा, लोकसभा चुनाव में हरा, निगम की जीत बहुत कुछ इस पर निर्भर करती है कि राज्य में सत्ता किसकी है ऐसे में निगम की जीत को गिनना और उसे विजय केशरवानी के खाते में डालना उचित नहीं है। सूत्र बताते हैं कि पिछले 1 वर्ष से संगठन की बैठकें तो हो रही है और खूब हो रही है किंतु संगठन खड़ा नहीं हो रहा बूथ, सेक्टर, जोन सदस्यता अभियान लाख प्रयास के बावजूद सकारात्मक परिणाम नहीं आ रहे। मीडिया में जब देखो केवल खटपट ही स्थान पाती है ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष को आज नहीं तो कल बिलासपुर जिले में कांग्रेस के रंगढंग पर ध्यान देना होगा अन्यथा परिणाम भी उन्हें ही प्राप्त होगा। 

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: