24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 11 फरवरी 2022
Thursday, 10 Feb 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति माघ 22, शक संवत् 1943, माघ शुक्ल, दशमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2078। सौर माघ मास प्रविष्टे 29, रज्जब 9, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 फरवरी सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दशमी तिथि अपराह्न 01 बजकर 53 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।
मृगशिरा नक्षत्र अगले दिन सुबह 06 बजकर 37 मिनट तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ, वैधृति योग सायं 07 बजकर 48 मिनट तक उपरांत विष्कुम्भ योग का आरंभ।
गर करण अपराह्न 01 बजकर 53 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 05 बजकर 06 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेंगे।
आज के व्रत त्योहार : गुप्‍त नवरात्र पारण
सूर्योदय का समय 11 फरवरी 2022 : सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 11 फरवरी 2022 : शाम 6 बजकर 8 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 11 फरवरी 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 26 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 57 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक। अमृत काल रात को 8 बजकर 42 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 7 बजकर 3 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 11 फरवरी 2022 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 16 मिनट से 10 बजे तक और फिर दोपहर में 12 बजकर 58 मिनट से 1 बजकर 42 मिनट तक। भद्रा आधी रात के बाद 3 बजकर 11 मिनट से सुबह 7 बजकर 2 मिनट तक।
आज के उपाय : श्रीसूक्त का पाठ करें और देवी लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करें।