24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 10 फरवरी 2022 : आज गुप्त नवरात्र का समापन
Wednesday, 09 Feb 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति माघ 21, शक संवत् 1943, माघ शुक्ल, नवमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर माघ मास प्रविष्टे 28, रज्जब 8, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 फरवरी सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। नवमी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 09 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।
रोहिणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 32 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ, ऐन्द्र योग सायं 06 बजकर 49 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ।
कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 09 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : गुप्त नवरात्र समाप्त
सूर्योदय का समय 10 फरवरी 2022 : सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 10 फरवरी 2022 : शाम 06 बजकर 8 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 10 फरवरी 2022 :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 26 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 57 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 55 मिनट से 9 बजकर 29 मिनट तक। उसके बाद रात को 3 बजकर 44 मिनट से सुबह के 5 बजकर 20 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 10 फरवरी 2022 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिककाल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल रात को 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। भद्रा सुबह 7 बजकर 3 मिनट से रात को 1 बजकर 34 मिनट तक।
आज के उपाय : आज बृहस्‍पतिवार है। विष्‍णु सहस्‍त्रनाम का पाठ करें और केले के पेड़ को जल चढ़ाएं।