24hnbc आज का पंचांग 8 फरवरी 2022
Monday, 07 Feb 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति माघ 19, शक संवत 1943, माघ शुक्ल, अष्टमी मंगलवार, विक्रम संवत् 2078। सौर माघ मास प्रविष्टे 26, रज्जब 6, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 फरवरी सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 08 बजकर 31 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ, भरणी नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 27 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ।
शुक्ल योग सायं 05 बजकर 05 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ, विष्टि करण सायं 07 बजकर 24 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा अगले दिन तड़के 04 बजकर 09 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार – भीष्माष्टमी।
सूर्योदय का समय 8 फरवरी 2022 : सुबह 07 बजकर 04 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 8 फरवरी 2022 : शाम 06 बजकर 05 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 8 फरवरी 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 26 मिनट से 03 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 55 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक। अमृत काल शाम 04 बजकर 10 मिनट से 05 बजकर 56 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि 09 बजकर 27 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 04 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 8 फरवरी 2022 :
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 09 बजकर 17 मिनट से 10 बजकर 01 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 09 मिनट तक। भद्रा काल सुबह 07 बजकर 05 मिनट से 07 बजकर 19 मिनट तक।
आज के उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।