24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 6 फरवरी 2022, रविवार आज सरस्वती विसर्जन
Saturday, 05 Feb 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति माघ 17, शक संवत 1943, माघ शुक्ल षष्ठी, रविवार, विक्रम संवत 2078। सौर माघ मास प्रविष्टे 24, रज्जब 4, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 फरवरी सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। षष्ठी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 39 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ, रेवती नक्षत्र सायं 05 बजकर 10 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ।
साध्य योग सायं 04 बजकर 53 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ, कौलव करण सायं 04 बजकर 13 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 05 बजकर 10 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।
आज पंचक समाप्त सायं 05 बजकर 10 मिनट पर। सरस्वती विसर्जन।
सूर्योदय का समय 6 फरवरी 2022 : सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 6 फरवरी 2022 : शाम 06 बजकर 04 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त 6 फरवरी 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 25 मिनट से 03 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 53 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से 04 बजकर 20 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 05 बजकर 10 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक। रवि योग सुबह 07 बजकर 06 मिनट से दोपहर 01 बजकर 37 मिनट तक इसके बाद शाम 05 बजकर 10 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 6 फरवरी 2022 :
राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 04 बजकर 18 मिनट से 05 बजे तक रहेगा। भद्रा काल सुबह 11 बजकर 08 मिनट से रात्रि 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। पूरे दिन पंचक काल रहेगा।
आज के उपाय : गाय को गुड़ खिलाएं, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें..