24 HNBC News
24hnbc प्रत्येक पार्षद के घर जाकर महापौर दे रहे बधाई
Friday, 13 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर :- बिलासपुर शहर के महापौर रामशरण यादव जो अपनी स्पष्टवादिता का के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने दिवाली के शुभ मौके पर अपने सभी वार्ड पार्षदों को घर घर जाकर पर्व की शुभकामनाएं दी जहां शहर के बड़े नेताओं और सरकारी अधिकारियों के घर पर लोग पहुंचकर पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वही महापौर में सभी वार्ड पार्षदों के घर स्वयं जाकर त्यौहार की बधाई दी पार्षद चाहे वह किसी भी दल का हो अपने घर महापौर को स्वयं आया देख कर प्रसन्नता महसूस की, महापौर ने शहर के सभी नागरिकों को निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को दीप पर्व की शुभकामनाएं दी उन्होंने विशेषकर सफाई कर्मचारियों को धन्यवाद कहा जो पूरे वर्ष शहर की सफाई व्यवस्था में लगे रहते हैं।