24 HNBC News
24hnbc आरोपो से भरी मस्तूरी की राजनीति - भाग 2
Friday, 04 Feb 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर/मस्तूरी । देवरीखुर्द ग्राम पंचायत को निगम में शामिल हुए 2 वर्ष से अधिक हो रहा है। जब से यह क्षेत्र निगम में शामिल हुआ, सटे हुए महमंद ग्राम पंचायत पर दबाव बढ़ा असामाजिक गुंडा तत्व का मानना है कि गैर कानूनी नियम विरुद्ध गतिविधियां ग्राम पंचायत में चलाना आसान है इस कारण महमंद और आसपास के ग्राम पंचायत पर दबाव बढ़ने लगा, पाक नापाक संधि के द्वारा प्रतिस्पर्धा फिर षड्यंत्र यहां आम है । 2021 के अंतिम माहों में क्षेत्र का पुराना हिस्ट्रीशीटर रविकांत राय हत्याकांड का आरोपी आजीवन कारावास काट रहा रंजन गर्ग जमानत पर छूटकर बाहर है । इसके बाहर आने की भी पूरी एक कहानी अलग है। 
महमंद क्षेत्र में15 वर्ष से महमंद सरकारी समिति के अध्यक्ष के रूप में नागेंद्र राय का क्षेत्र में दबदबा है। वह एक बार चुनाव जीते, दो बार निर्विरोध अध्यक्ष बने सहकारिता के अलावा ग्राम पंचायत चुनाव में भी वह लगातार सक्रिय रहे और जब जब चुनाव में उतरे जीते, विधानसभा त्रिस्तरीय पंचायत में भी कांग्रेस पार्टी ने जो कामकाम सौपा उसे किया, इसी का परिणाम है कि मल्हार नगर पंचायत में इस बार भाजपा का तिलिस्म टूटा और अध्यक्ष पद कांग्रेस के हिस्से में है। नागेंद्र राय की उपयोगिता और संगठन क्षमता को देखते हुए इस बार उन्हें ब्लॉक कांग्रेस की कमान मिली। जनोन्मुखी, सामाजिक सरोकार वाली राजनीति का ही परिणाम है कि मस्तूरी में मल्हार, जोंधरा, खोंदरा क्षेत्र में बसपा का वोट बैंक दरक रहा है और सतनामी समाज कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल हो रहा है। 
कांग्रेस पार्टी सत्ता में है तो यह मानना कि उसके पदाधिकारियों के लिए सब आसान हैं, ऐसा है नहीं कांग्रेस के भीतर ही शहर का एक गुट बिलासपुर के तर्ज पर मस्तूरी में भाजपा को मजबूत करने में लगा रहता है। राजनीतिक स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धा से किसी को क्या परहेज होगा। पर इस क्षेत्र में तो राजनीति में एक दूसरे को निपटाने में आपराधिक षड्यंत्र ही मुख्य है, यही कारण है कि इन दिनों इस क्षेत्र की कुछ ग्राम पंचायतों में झूठी शिकायतों का बोलबाला है।