24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 5 फरवरी 2022, शनिवार आज बसंत पंचमी
Friday, 04 Feb 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति माघ 16, शक संवत् 1943, माघ शुक्ल पंचमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर माघ मास प्रविष्टे 23, रज्जब 3, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 5 फरवरी सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 3 बजकर 47 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र सायं 4 बजकर 9 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ।
सिद्ध योग सायं 05 बजकर 41 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 03 बजकर 48 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : बसंत पंचमी, श्री पंचमी, सरस्वती पूजन।
सूर्योदय का समय 5 फरवरी 2022 : सुबह 07 बजकर 07 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 5 फरवरी 2022 : शाम 06 बजकर 03 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 5 फरवरी 2022 :
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 25 मिनट से 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 53 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक। अमृत काल सुबह 11 बजकर 19 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। रवि योग शाम को 04 बजकर 09 मिनट से अगले दिन सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 5 फरवरी 2022 :
राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 01 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 07 बजकर 07 मिनट से 08 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। पंचक पूरे दिन रहेगा।
आज के उपाय : आज बसंत पंचमी है। पीले वस्त्र धारण करके मां सरस्वती की पूजा करें।