24hnbc केंद्र के बजट से कृषि क्षेत्र में निराशा
Tuesday, 01 Feb 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। केंद्रीय बजट किसानों के मामले में चुप है और इसे लेकर कांग्रेस के मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष सहकारी नेता नागेंद्र राय ने तीखी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि कोविड के संकट काल में देश की लुढ़कते अर्थव्यवस्था को कृषि ने थाम के रखा और उसी कृषि जगत के लिए केंद्र सरकार के पास चुप्पी के अलावा कुछ नहीं है। कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव टांकेश्वर पाटले का भी मानना है कि केंद्र के बजट से मध्यमवर्ग ने बहुत उम्मीद लगा रखी थी किंतु उसे हासिल कुछ नहीं हुआ । कुछ दिन पहले जो वित्त मंत्री बिटकॉइन को अवैध घोषित करने वाली थी उन्होंने उसकी आय पर 30% कर लगाकर पूरे धंधे को वैध घोषित कर दिया यह तो गुटखा और सिगरेट पर लगने वाले टेक्स के समान हैं और इससे पता चलता है कि सरकारी खजाना पूरी तरह खाली है किसी भी तरह किसी भी स्तर पर जाकर केंद्र सरकार अपने खजाने को भरना चाहती है । किसानों के लिए आय दोगुनी कर देने का वादा करने वाले अब किसानों की समस्याओं पर चुप हो गए हैं क्या किसान केवल 500, 700 राशि के खाते मात्र रह गए।