24 HNBC News
24hnbc नेता प्रतिपक्ष समर्थकों ने दिखाई राजनैतिक ताकत अगले विधानसभा में बतौर मुख्यमंत्री चेहरा बनने की प्रतिस्पर्धा शुरू
Monday, 31 Jan 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में आज उस समय गर्माहट आ गई जब नेता प्रतिपक्ष विधायक बिल्हा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का बर्थडे जोर शोर से मनाया गया उनके समर्थकों ने जिस स्तर पर अपनी राजनैतिक उपस्थिति विज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शित की। लगता है कि 2024 के चुनाव के लिए धरमलाल कौशिक के चेहरे को उनके समर्थक बतौर मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट कर रहे हैं और वे इसके लिए तर्क भी देते हैं वर्तमान मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग से आते हैं ऐसे में भाजपा को इसी वर्ग से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करना चाहिए। बिलासपुर राजनैतिक रूप से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ है। बिलासपुर से मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने से बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला पेंड्रा मरवाही ,जांजगीर चांपा, कोरबा, रायगढ़ , कवर्धा तक प्रभाव पैदा होता है। 2001 से 2003 तक बिलासपुर के नागरिकों ने जिले से मुख्यमंत्री बनने का मजा देखा है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को निपटाने के लिए यदि 2024 में बिलासपुर से मुख्यमंत्री का चेहरा पेश करती है तो उसे लाभ ही होना है वैसे भी छत्तीसगढ़ में सवर्ण मुख्यमंत्री का बनना संभव नहीं है ऐसे में ओबीसी वर्ग से नेता प्रतिपक्ष अथवा पार्टी अध्यक्ष की परंपरा चली आ रही है तब बतौर मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी यदि ओबीसी वर्ग से मुख्यमंत्री का चेहरा पेश करती है तो उसे विधानसभा में अपनी गिनती 27 से आगे बढ़ानी पड़ेगी अभी भाजपा की हालत 15 के नीचे हैं। 12 सीट का लाभ हम भाजपा के लिए बड़ा दाव रहेगा पिछले 3 साल में भाजपा का कोई भी नेता कांग्रेस के विरुद्ध उतना हमलावर नहीं रहा जितना नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक रहे हैं। आम नागरिकों की समस्या हो या जंगल की, विद्युत की समस्या हो, या राशन की धरमलाल कौशिक ने सरकार के किसी भी मंत्री के खिलाफ बयान देने में कभी कोई कोताही नहीं की ऐसे में यदि उनके समर्थक अपने नेता को 2024 के चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने के लिए दावा कर रहे हैं तो कुछ गलत भी नहीं है।