24 HNBC News
24hnbc आज भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक
Monday, 31 Jan 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - रायपुर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे मंत्रिपरिषद की मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बैठक होगी. इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर की गई घोषणाओं का अनुमोदन किया जाएगा. इसके अलावा बजट पर भी मंत्रियों के साथ चर्चा की जाएगी. जानकारी के अनुसार, मंत्रिपरिषद की बैठक में सरकारी दफ्तरों में पांच दिवसीय कार्यदिवस के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है. इस संबंध में मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के मौके पर घोषणा की थी. बैठक के बाद दोपहर एक बजे राजधानी के शंकर नगर स्थित राजीव भवन में आयोजित पीसीसी की बैठक में मुख्यमंत्री शामिल होंगे. वहीं दोपहर 2.10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.40 बजे बालोद जिले के गुरूर पहुचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे.