24 HNBC News
24hnbc कलेक्टर परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि
Saturday, 29 Jan 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि को आज शहीद दिवस के रूप मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में आज सुबह 11 बजे संयुक्त कलेक्टर एस.एस. दुबे ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थितअधिकारियों और कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर अंशिका पांडे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वीं पुण्य तिथि है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए इसे अपने जीवन का आदर्श बनाया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और विचार देश और समाज को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।