24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 25 जनवरी 2022
Monday, 24 Jan 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति माघ 05, शक संवत 1943, माघ कृष्ण, सप्तमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2078। सौर माघ मास प्रविष्टे 12, जमादि उल्सानी-21, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 जनवरी सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि प्रातः 07 बजकर 49 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ, चित्रा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 55 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ।
धृतिमान योग प्रातः 09 बजकर 12 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ, बव करण प्रातः 07 बजकर 49 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ, चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 25 जनवरी 2022 : सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 25 जनवरी 2022 : शाम 05 बजकर 54 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 25 जनवरी 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 21 मिनट से 03 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 01 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 44 मिनट से 06 बजकर 08 मिनट तक। रवि योग सुबह 07 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। अमृत काल मध्‍यरात्रि 01 बजकर 36 मिनट से 03 बजकर 09 मिनट तक। द्विपुष्कर योग सुबह 07 बजकर 13 मिनट से 07 बजकर 48 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 25 जनवरी 2022 :
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 09 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 04 मिनट तक रहेगा इसके बाद रात्रि 11 बजकर 14 मिनट से 12 बजकर 07 मिनट तक।
आज के उपाय : हनुमानजी चालीसा का पाठ करें और सिंदूर का तिलक लगाएं।