24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 24 जनवरी 2022
Sunday, 23 Jan 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com

समाचार - बिलासपुर

राष्ट्रीय मिति माघ 04, शक संवत 1943, माघ कृष्ण, षष्ठी, सोमवार, विक्रम संवत 2078। सौर माघ मास प्रविष्टे 11, जमादि उल्सानी-20, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 जनवरी सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। षष्ठी तिथि प्रातः 08 बजकर 44 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ, हस्त नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 15 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ।

सुकर्मा योग पूर्वाह्न 11 बजकर 11 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ, वणिज करण 08 बजकर 44 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 11 बजकर 08 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 24 जनवरी 2022: सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 24 जनवरी 2022: शाम 05 बजकर 53 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 24 जनवरी 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से 03 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 01 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 07 मिनट तक। अमृत काल अगली सुबह 04 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 11 मिनट तक। रवि योग सुबह 07 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट तक। इसके बाद सुबह 11 बजकर 15 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 13 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 24 जनवरी 2022 :

राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 55 मिनट से 01 बजकर 37 मिनट तक इसके बाद दोपहर 03 बजकर 03 मिनट से 03 बजकर 46 मिनट तक। भद्रा सुबह 08 बजकर 43 मिनट से शाम 08 बजकर 19 मिनट तक।

आज के उपाय : सोमवार को सफेद गाय को रोटी और गुड़ खिलाने से भी हमारे सभी कष्ट दूर होते हैं।