
बिलासपुर। दीपावली के पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नए तहसीलों की घोषणा की बिलासपुर में रतनपुर, सकरी, लालपुर और बेलगहना इस सब के बाद सीपत क्षेत्र में मायूसी छा गई देश का बड़ा बिजली कारखाना एनटीपीसी सीपत में स्थित है। इसलिए सीपत का नाम ग्लोबल पहचान के साथ जुड़ा हुआ है। किंतु सीपत तहसील का दर्जा भी नहीं रखता सीपत की तहसील मस्तूरी है , जबकि सीपत में ग्राम पंचायत गुड़ी, दर्राभाटा, मचखंडा , धनिया , जुबली, नवगांव और कर्रा शामिल है। जिस क्षेत्र की पहचान अंतर्राष्ट्रीय नक्शे पर हो और वह तहसील भी ना हो इससे ज्यादा दुखद बात और क्या हो सकती है पूर्व में सीपत को विधानसभा क्षेत्र होने का गौरव प्राप्त था किंतु 2003 के इमिटेशन आयोग के बाद सीपत से वह दर्जा भी छीन लिया गया सीपत विधानसभा क्षेत्र को परिसीमन करते हुए बेलतरा बना दिया गया जबकि बेलतरा तहसील भी नहीं है और सीपत में केंद्र सरकार का बड़ा बिजली कारखाना एनटीपीसी स्थित है ऐसे में सीपत का नाम अंतर्राष्ट्रीय नक्शे पर तो मौजूद हैं किंतु राजस्व की दृष्टि से वह तहसील भी नहीं है।