24hnbc हत्या के अपराधी को चाहिए पुलिस सुरक्षा
Tuesday, 18 Jan 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । दशक पहले बिलासपुर शहर के लोग जिस रंजन गर्ग के नाम से डरते थे अब उसी रंजन गर्ग को जान का खतरा नजर आ रहा है। 18 तारीख को रंजन गर्ग ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को एक पत्र सौंपा पत्र में कहा गया है कि उन्हें नागेंद्र राय से डर लगता है, उसे तत्काल सुरक्षा दी जाए। 13 जनवरी को दर्रीघाट में डकैती पड़ती है 18 तारीख को हिस्ट्रीशीटर हत्या के अभियुक्त रंजन गर्ग को डर लगने लगता है। वह उत्तम न्यायालय से कंडीशन बेल पर जेल से बाहर आया है। जिस मामले में सजायाफ्ता है वह प्रकरण अभी अपील पर है, कानून के सामान्य जानकार भी यह समझ रहे होंगे कि रंजन गर्ग अभी किसी मामले में दोषमुक्त नहीं हुआ है जैसा कि प्रस्तुत किया जा रहा है। जब कांग्रेस प्रवक्ता पर आरोप लगे और आरोप उन्हीं के राजनैतिक दल के पदाधिकारी ने लगाया तो अचानक रंजन गर्ग को जान का खतरा कैसे हो गया उन्हें तो जमानत पर बाहर आए 3 माह से ज्यादा हो चुका है।
सशर्त जमानत के लिए उन्होंने या उनके अधिवक्ता ने सर्वोच्च न्यायालय में क्या वादा किया यह वही बेहतर जानते होंगे कोर्ट ने कंडीशनल बेल के साथ क्या शर्त लगाई है इसका भी खुलासा होना चाहिए। जिससे यदि जमानत की शर्तों का उल्लंघन करता हुआ रंजन गर्ग दिखाई दे तो उसकी शिकायत उचित स्थान पर की जा सके। केवल अखबारों में छप कर दोबारा यह बताना कि रंजन गर्ग अब जेल से बाहर है यही गर्ग एंड गर्ग कंपनी की बड़ी घोषणा है अपने विरोधियों को दहशत में डालने की कुल मिलाकर बिलासपुर के दो थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता की आवश्यकता है पहला तोरवा दूसरा मस्तूरी।