24 HNBC News
24hnbc हाई ब्लड प्रेशर दिखाई नहीं देना जैसे बचकाने उत्तर दे रहा निलंबित आईपीएस
Sunday, 16 Jan 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। कल तक जो अधिकारी अपराधियों से न केवल पूछताछ करता था बल्कि जिसके प्रश्नों के सामने अपराधियों की घिगघी बंध जाती थी अब उसी आईपीएस निलंबित जीपी सिंह की बारी है और यह अपराधी इतना शातिर है कि उसने याददाश्त खोने को ढाल बना लिया है । जो अधिकारी जीपी सिंह से पूछताछ कर रहे हैं तो जीपी सिंह के पास दो ही उत्तर है पहला कुछ जानकारी नहीं है दूसरा मुझे कुछ याद नहीं है ऐसा लगता है कि याददाश्त के मामले में जीपी सिंह को मेधा वती टेबलेट देकर पूछताछ करना चाहिए पुलिस के पास नारको टेस्ट का विकल्प भी है। पुलिस को जीपी सिंह से इस प्रश्न का जवाब चाहिए कि उसने अपने दोस्त मणि भूषण के घर 2 किलो सोना और प्रितपाल सिंह के घर 13 लाख नगद क्यों छुपाया था। दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद पहले 2 दिन का रिमांड मिला उसके बाद जब कोर्ट में दुबारा पुलिस रिमांड लिया गया तो जीपी सिंह ने कोर्ट में पुलिस रिमांड का विरोध नहीं किया 2 बार 4 दिन की पुलिस रिमांड बड़ी है पुलिस ने मौखिक सवालों के अतिरिक्त 30 लिखित सवाल भी पूछे हैं किंतु उक्त रक्तचाप और लिखित सवालों के जवाब में आंखें कमजोर हो गई है का बहाना बनाया जा रहा है। असल में आरोपी के नहीं एसीबी और ईओडब्ल्यू के पसीने छूट रहे हैं। 2 दिन के पूछताछ के बावजूद मोबाइल फोन को भी डिकोड नहीं किया जा सका।