24 HNBC News
24hnbc पर्यटन ने मंच पर चुका दिया वोट का कर्ज़
Saturday, 15 Jan 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। जोंधरा में कोऑपरेटिव बैंक की शाखा खुल ही गई यह बात अलग है कि शाखा खोलने के लिए जो कार्यक्रम हुआ उसमें कांग्रेस के एक गुट विशेष ने अपनी आदत अनुसार राजनीति कर ली देखने में आया कि पर्यटन के नेता ने सहकारिता में दखल करते हुए संगठन के स्थान पर स्थानीय विधायक को मंच पर वाह वाही लूटने का भरपूर मौका दिया। स्थानीय सूत्र बताते हैं कि जोंधरा में सहकारी बैंक की शाखा के लिए पंचायत और मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस ने एक होकर आंदोलन किया दबाव बनाया दवाब काम आया सहकारी क्षेत्र के नेता अपेक्स बैंक के चेयरमैन बैजनाथ चंद्राकर की विशेष भूमिका से जोंधरा में शाखा खुल गई। किंतु इस कार्यक्रम में समिति ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का फोटो तो छापा किंतु बैंक प्रबंधन की ओर से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को निमंत्रण की औपचारिकता भी नहीं निभाई गई इसके स्थान पर ब्लॉक कांग्रेस के अन्य सदस्यों को बुला लिया गया। सब जानते हैं कि लोकसभा चुनाव के दौरान स्थानीय भाजपा विधायक और कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी के बीच मीठा गठबंधन रहा तभी तो विधानसभा की लीड लोकसभा में धड़ धड़ा कर गिरी। हालांकि वोटों के इस बदलाव से कांग्रेस प्रत्याशी के कुल रिकॉर्ड पर कोई अंतर नहीं आया वे बुरी तरह चुनाव हारे पर वोटों की इस अदला-बदली का शुक्रिया यदा-कदा होता ही रहता है और इस बात सार्वजनिक रूप से हो गया।