24hnbc आज का पंचांग 15 जनवरी 2022
Friday, 14 Jan 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति पौष 25, शक संवत् 1943, पौष शुक्ल, त्रयोदशी, शनिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर माघ मास प्रविष्टे 02, जमादि उल्सानी-11, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 जनवरी सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 58 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ।
मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 21 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र का आरंभ, ब्रह्म योग अपराह्न 02 बजकर 32 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ।
कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 39 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 9 बजकर 51 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : शनि प्रदोष व्रत
सूर्योदय का समय 15 जनवरी 2022 : सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 15 जनवरी 2022 : शाम 5 बजकर 46 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 15 जनवरी 2022 :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 16 मिनट से 2 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 36 मिनट से 6 बजे तक। अमृत काल दोपहर में 1 बजकर 26 मिनट से 3 बजकर 14 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक। रवि योग रात को 11 बजकर 21 मिनट से सुबह 7 बजकर 15 तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 15 जनवरी 2022 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट यमगंड रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 8 बजकर 39 मिनट तक।
आज के उपाय : आज काले तिल और काली उड़द की दाल का दान करें।