24 HNBC News
24hnbc स्टार एक्स कंपनी के जीएम पर ड्राइवरों ने लगाया आरोप,थाना प्रभारी ने दिया उचित जांच व कार्यवाही का आश्वासन
Wednesday, 12 Jan 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - कोरबा
कोरबा/पाली । आज सरायपाली ओपन कास्ट खदान के स्टार एक्स कंपनी के ड्राइवरों ने पाली थाना पहुच कर जीएम के खिलाफ आवेदन दिया और उचित जांच कार्यवाही की मांग की,ड्राइवरों का कहना था कि वेतन वृद्धि को लेकर मांग हमारे द्वारा की जा रही थी किन्तु षडयंत्र पूर्वक स्टार एक्स कंपनी में ही काम करने वाले दो ड्राइवरों को कंपनी के जीएम द्वारा जबरजस्ती झूठे मामले में फंसा कर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसके कारण नाराज ड्राइवरों ने आज काम बंद कर दिया और जीएम के खिलाफ आवेदन लेकर पाली थाना पहुँच गए,जहां ड्राइवरों से थाना प्रभारी आशीष सिंह ने आवेदन प्राप्त कर उचित जांच व कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
ड्राइवरों ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी के अधिकारी हमारी मांग को मानने के बजाय उल्टा झूठे आरोप में हमारे ड्राइवर साथी को जबरजस्ती झूठी शिकायत कर प्रताड़ित किया जाता है, ड्राइवरों ने कंपनी के खिलाफ आने वाले समय मे आंदोलन की चेतावनी भी दी है,वही जब इस मामले में मीडिया टीम स्टार एक्स के जीएम से बात की तो उन्होंने यह मानने से साफ इंकार कर दिया और अपनी सफाई में ड्राइवरों को ही असामाजिक तत्व होना बताया। दोनों ड्राइवर को गुंडा बदमाश कहने लगे अब देखने वाली बात होगी कि ड्राइवरों के वेतन में वृद्धि होती है या इन्हें उच्च अधिकारियों के तानाशाह रवैया का शिकार होना पड़ेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।