24hnbc मणिपुर 4.0 तीव्रता के झटके
Wednesday, 12 Jan 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - मणिपुर
मणिपुर। मणिपुर के इंफाल में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, आज तड़के 2:17 बजे भूकंप के झटके से धरती कांपी. हालांकि अभी तक इसकी वजह से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है. मणिपुर में इससे पहले पिछले साल 9 नवंबर को भूकंप के झटके महसूस हुए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई थी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी दी थी. वहीं, इससे एक दिन पहले यानी 8 नवंबर को मणिपुर के उखरुल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई. यह भूकंप उसरुल के 56 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में सुबह 7 बजकर 48 मिनट पर आया था.