24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 13 जनवरी 2022 : आज पुत्रदा एकादशी व्रत और लोहड़ी का त्‍योहार
Wednesday, 12 Jan 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति पौष 23, शक संवत् 1943, पौष शुक्ल, एकादशी बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर पौष मास प्रविष्टे 30, जमादि उल्सानी-09, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 जनवरी सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल अपराह्न 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। एकादशी तिथि सायं 7 बजकर 33 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ।
कृतिका नक्षत्र सायं 5 बजकर 7 मिनट तक उपरान्त रोहिणी नक्षत्र का आरंभ, शुभ योग मध्याह्न 12 बजकर 34 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ।
विष्टि करण सायं 07 बजकर 33 मिनट तक उपरान्त बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात वृष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : पुत्रदा एकादशी व्रत, लोहड़ी पर्व
सूर्योदय का समय 13 जनवरी 2022 : सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 13 जनवरी 2022 : शाम 05 बजकर 45 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 13 जनवरी 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। निशीथकाल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक। रवि योग सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शाम को 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। अमृत काल दोपहर में 2 बजकर 24 मिनट से शाम को 4 बजकर 13 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 13 जनवरी 2022 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 45 मिनट से 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर में 2 बजकर 57 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक। भद्रा सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शाम को 7 बजकर 32 मिनट तक रहेगी।
आज के उपाय : विष्णु भगवान की पूजा करें। महिलाएं संतान गोपाल मंत्र का जप करें।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: