
राजनंदगांव। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव रीता शांडिल्य ने राजनंदगांव जिला कलेक्टर को पत्र के माध्यम से गंडई को तहसील गठन के संबंध पत्र प्रेषित किया है कुल 23 नवीन तहसील की अधिसूचना जारी कर दी गई है राजनंदगांव जिले भर में एकमात्र गंडई तहसील लिस्ट में शामिल हुआ है इस तहसील के अंतर्गत 78 ग्राम शामिल होते हैं।