24 HNBC News
24hnbc 26 दिसंबर को साहिबजादों की याद पर मनाया जाएगा बाल वीर दिवस ...... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Saturday, 08 Jan 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 hnbc.com
समाचार - राष्ट्रीय
बिलासपुर । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि उनका जीवन और संदेश लाखों लोगों को ताकत देता है। साथ ही उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब हर साल 26 दिसंबर को चारों साहिबजादों की याद में बाल वीर दिवस मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें हमेशा इस बात की खुशी रहेगी कि उनकी सरकार को गुरु गोबिंद सिंह का 350वां प्रकाश उत्सव (जयंती) मनाने का अवसर मिला। उन्होंने 2017 में मनाए गए गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर अपने पटना दौरे की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं, जिनमें वह पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकते दिखाई दे रहे हैं।