24hnbc जमीन दलाल ने किया नाले पर कब्जा महमंद, कोरमी क्षेत्र का मामला
Tuesday, 04 Jan 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । ग्राम पंचायत महमंद और कोरमी की सीमा निर्धारित करने वाला नाला अब अवैध प्लाटिंग करने वालों के द्वारा कब्जा कर लिया गया है। 339/1 और 339/2 पटवारी हल्का नंबर 44 ग्राम पंचायत महमंद का प्लाट बिना सीमांकन बिका और खेती वाली जमीन को छोटे प्लाट काटकर राय बंधु बेचने लगे साथ ही इसी महीने प्लांट बेचने वालों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने 330/4 जिसका सीमांकन विधिवत 2017-18 में हो चुका था उसके तार को काटते हुए अपना कब्जा कर लिया पीछे से कोरमी और महमंद क्षेत्र के प्राकृतिक नाले जिसकी चौड़ाई लगभग 40 फीट है पर भी इन्होंने कब्जा कर लिया तरीका घटिया सीधा है पहले पानी निकासी के नाले पर कब्जा करो बाद में उसमें से 20 फीट को बेच दो और माल अंदर करो। महमंद कोरमी सीमा रेखा पर इन दिनों इसी तरह से छोटे भूखंड सभी नियमों को ताक पर रखकर बेचे जा रहे हैं खरीदने वाले को यह भरोसा दिलाया जाता है कि रजिस्ट्री उपरांत डायवर्सन करा दिया जाएगा। जमीन दलाल आम मुख्तियार नामा बनवाकर इस गैरकानूनी काम को अंजाम देते हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का सामाजिक संतुलन बिगड़ रहा है।
पटवारी प्रकाश साहू ने बताया कि वह महमंद क्षेत्र में चल रहे अवैध प्लाटिंग की सूची व सूचना एसडीएम बिलासपुर को देने की प्रक्रिया कर रहे हैं।