24 HNBC News
24hnbc उत्तर प्रदेश विधानसभा पर रोचक तथ्य
Sunday, 02 Jan 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। उत्तर प्रदेश में दो सदनों की विधायिका है निचले सदन को विधानसभा और उच्च सदन को विधान परिषद के नाम से जाना जाता है। संयुक्त प्रांत के लिए विधानसभा पहली बार 1 अप्रैल 1937 को अधिनियमित हुई । 1935 के अधिनियम के तहत सभा की सीट 228 निर्धारित हुई थी और इसकी अवधि 5 साल की थी। पुरुषोत्तम दास टंडन और अब्दुल हकीम 31 जुलाई 1937 को क्रमश: सभापति और उपसभापति निर्वाचित हुए देश की स्वतंत्रता के बाद उत्तर प्रदेश की विधानसभा का इतिहास 3 नवंबर 1947 से शुरू होता है। 4 नवंबर 1947 की मीटिंग में विधानसभा में यह प्रस्ताव पारित हो गया कि सभी कार्यवाही हिंदी में होगी अब तक उत्तर प्रदेश में विधानसभा के 17 चुनाव हो चुके हैं इस साल जब भी चुनाव आयोग चुनाव की घोषणा करें तो यह उत्तर प्रदेश विधानसभा का 18 वां चुनाव होगा। वर्तमान में यहां कुल 403 सीट हैं जिसमें से एससी समुदाय के लिए 84 तथा एसटी के लिए 2 सीट आरक्षित हैं।