24hnbc आज का पंचांग 1 जनवरी 2022 मासिक शिवरात्रि, नववर्ष 2022 आरंभ
Friday, 31 Dec 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति पौष 11, शक संवत् 1943, पौष कृष्ण, चतुर्दशी, शनिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर पौष मास प्रविष्टे 18, जमादि उल्लावल 27, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 1 जनवरी सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 3 बजकर 42 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ।
ज्येष्ठा नक्षत्र सायं 7 बजकर 17 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ, गण्ड योग अपराह्न 01 बजकर 55 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ।
विष्टि करण सायं 05 बजकर 30 मिनट तक उपरांत चतुष्पद करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 5 बजकर 30 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : मासिक शिवरात्रि व्रत
सूर्योदय का समय 1 जनवरी 2022 : सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 1 जनवरी 2022 : शाम 5 बजकर 35 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 1 जनवरी 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 8 मिनट से 2 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। निशीथकाल मध्यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक। अमृत काल सुबह 11 बजकर 31 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 1 जनवरी 2022 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 7 बजकर 14 मिनट से 8 बजकर 37 मिनट तक। भद्रा सुबह 7 बजकर 17 मिनट से शाम को 5 बजकर 30 मिनट तक।
आज के उपाय : आज शनिवार है और नए साल का पहला दिन है। शिवजी का नाम लेकर साल का आरंभ करें और शनिदेव का भी ध्यान करें।