24hnbc छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के देवेंद्र कुमार काठले संभागीय अध्यक्ष बने
Monday, 27 Dec 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
कोरबा । छत्तीसगढ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 249 के पंजीकृत सविधान के तहत् श्री विजय कुमार झा प्रांताध्यक्ष के द्वारा देवेन्द्र कुमार काठले लेखापाल सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी कटघोरा ,जिला कोरबा को संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । वे विधिवत संगठन की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं के विधि सम्मत नियमानुकूल समाधान हेतु अपनी कार्यकारिणी यथा सचिव , उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनयन कर शासन प्रशासन को पत्राचार करने के लिए अधिकृत होंगे । श्री काठले के संभागीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर जे. पी. उपाध्याय जिला अध्यक्ष , विनय कुमार सोनवानी कार्यकारी अध्यक्ष ,नकुल रजवाड़े सचिव ,प्रभात शर्मा , एम. पी.साहू, टी. आर. कुर्रे , अजय पाण्डेय,सुरेश उपाध्याय,महेत्तर लाल पटेल , विभूति सिंह ,बसंत तिवारी , के. एल. डहरिया, श्रीमति जे. बी. रजवाड़े, गीता वाकड़े आदि कर्मचारी नेताओं ने बधाई दी है ।