24 HNBC News
24hnbc बूथ वार अमित का आंकलन ध्वस्त
Tuesday, 10 Nov 2020 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

ट्विटर और फेसबुक के नेता बने अमित

 

बिलासपुर :- मरवाही विधानसभा की मतगणना चल रही है और कल देर रात जेसीसीजे के नेता अमित जोगी ने जो समीकरण बताए थे वह सब ध्वस्त हो रहे हैं। उन्होंने जिस तरह से मतदान केंद्र वार ट्विटर पर वोटिंग समीकरण जारी किया उसे ऐसा लगता है कि उन्होंने चुनाव के दौरान भाजपा को जो मदद दी और जो कुछ लिया उसका हिसाब किताब ट्विटर पर जारी किया है अमित जोगी मरवाही के सुपर स्पेशलिस्ट हो सकते हैं किंतु जिस तरह से उन्होंने 92 बूथ का विवरण जारी किया उसे देख कर ऐसा लगता है कि उन्हें वही रोग लग गया है जिसे लगने का कथन वे मुख्यमंत्री के संदर्भ में करते हैं उन्होंने अपने ट्विटर हैंडलर पर लिखा गठबंधन का एग्जिट पोल साझा कर रहा हूं 3 से 5 प्रतिशत गलती हो सकती है और गठबंधन को 11 हजार 140 की बढ़त मिलेगी प्लस माइनस 4327 हो सकता है किंतु 5 वे राउंड के मतों की गणना से अमित जोगी के समीकरण समाप्त हो गए जब कांग्रेस का प्रत्याशी पांचवें राउंड की समाप्ति पर 13090 वोट से आगे हो गया चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी ने क्या-क्या किया और उस पर जेसीबीजे के आरोप अपने स्थान पर है उनमें कोई नयापन नहीं है छत्तीसगढ़ के बाय इलेक्शन इतिहास में सत्ता का वही हाल है किंतु अमित जोगी के सारणी वार डाटा यह बता रहे हैं कि अब वे किसके हनुमान है।