24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 26 दिसंबर 2021
Saturday, 25 Dec 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति पौष 05, शक संवत् 1943, पौष कृष्ण, सप्तमी रविवार विक्रम संवत् 2078। सौर पौष मास प्रविष्टे 12, जमादि उल्लावल 21, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 दिसंबर सन् 2021 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। सप्तमी तिथि रात्रि 08 बजकर 09 मिनट तक उपरान्त अष्टमी तिथि का आरंभ।
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र अगले दिन तड़के 05 बजकर 26 मिनट तक उपरान्त हस्त नक्षत्र का आरंभ, आयुष्मान योग पूर्वाह्न 10 बजकर 23 मिनट तक उपरान्त सौभाग्य योग का आरंभ।
विष्टि करण प्रातः 08 बजकर 10 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 14 मिनट तक सिंह उपरान्त कन्या राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 26 दिसंबर: सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 26 दिसंबर: शाम 5 बजकर 32 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त 26 दिसंबर 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 5 मिनट से 2 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। अमृत काल रात को 10 बजकर 8 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक। त्रिपुष्कर योग शाम को 7 बजकर 12 मिनट से 8 बजकर 8 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। अमृत सिद्धि योग अगले दिन सुबह 5 बजकर 26 मिनट से शाम 7 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 26 दिसंबर 2021 :
राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 4 बजकर 9 मिनट से 4 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। भद्रा सुबह 7 बजकर 12 मिनट से 8 बजकर 13 मिनट तक।
आज के उपाय : रविवार के दिन सूर्य को सफेद चंदन डालकर अर्घ्य देने से कष्ट दूर होंगे।