24 HNBC News
24hnbc छत्तीसगढ़ स्टील ट्रेडर्स कोल डिपो को पुलिस ने किया सील
Friday, 24 Dec 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। पुलिस ने 5 हजार टन कोयले की अफरा तफरी करने का मामला पकडा है ।आरोपी से पूछताछ की जाती इसके पहले ही राजू सिंह नामक आरोपी फरार हो गया ।पुलिस ने आरोपी के कोल डिपो को सील कर दिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है ।जानकारी के मुताबिक जिले से कोयले की बड़ी हेराफेरी का मामला पुलिस ने पकड़ा है ।सकरी थाना अंतर्गत हरदी स्थित छत्तीसगढ़ स्टील ट्रेडर्स एवम कोल डिपो में कोयले की बड़ी मात्रा में फेराफेरी की सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश दी तो डिपो संचालक राजू सिंह फरार हो गया पुलिस ने वहां 5 हजार टन कोयले की अफरा तफरी होना पाया है ।पुलिस ने आरोपी के बड़े भाई अजय सिंह के कोल डिपो को सील कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 5 हजार टन कोयले की हेराफेरी का मामला सामने आया है। हेरफेर करने वाला आरोपी राजू सिंह मौके से फरार हो गये है। जिसके बाद पुलिस की टीम आरोपी के बड़े भाई अजय सिंह के पास पहुंची और पूछताछ की लेकिन उसने भी कुछ नहीं बताया जिसके बाद पुलिस ने हरदी स्थित छत्तीसगढ़ स्टील ट्रेडर्स कोल डिपो को सील कर दिया है। डिपो में 18 सौ टन कोयला है है। पुलिस की कार्रवाई जारी है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। सकरी थाना प्रभारी श्री सिन्हा ने बताया कि कोयला डिपो सील किया गया है लेकिन कोयले की कोई जब्ती नही की गई है ।पहले यह चर्चा थी कि पुलिस ने 1800 टन कोयला जब्त भी किया है ।