24 HNBC News
24hnbc पशुपालन डेयरी एवं मछलीपालन के लिए किसानो को मिलेगा ऋण
Monday, 20 Dec 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । पशुपालन, डेयरी एवं मछलीपालन करने वाले किसानों को किसान के्रडिट कार्ड उपलब्ध करवाने हेतु 15 नवम्बर से 15 फरवरी 2022 तक देशव्यापी एएचडीएफसी केसीसी अभियान चलाया जा रहा है।
इस विशेष अभियान के तहत सभी पात्र पशुपालक किसानों को पशुओं के देखभाल के लिए ऋण प्रदान किया जाएगा एवं किसान के्रडिट कार्ड उपलब्ध कराये जाएंगे। केसीसी के लिए 1.60 लाख रूपए तक कोई कोलेटरल (जमीन के दस्तावेज या प्रसंस्करण इकाइयों के साथ टाई-अप) की आवश्यकता नहीं है।
पशुपालक, मुर्गीपालक किसान (व्यक्ति व समूह, स्व सहायता समूह, संयुक्त देयता समूह) जिनके स्वयं के या किराये, लीज पर लिया गया शेड हो वह केसीसी के लिए पात्रता रखता है। एक उन्नत दुधारू गाय हेतु अधिकतम ऋण 25 हजार 750 रू, एक दुधारू भैंस हेतु अधिकतम ऋण 31 हजार 250 रू., बकरी, भेड़, हेतु अधिकतम ऋण 28 हजार 908 रू. एक सूकर इकाई (2़1) हेतु अधिकतम ऋण 39 हजार 480, एक पोल्ट्री इकाई (100) के लिए अधिकतम ऋण 10 हजार रूपए और मछलीपालन के लिए डेढ़ लाख प्रति हेक्टेयर ऋण लिया जा सकता है।
पशुपालन हेतु केसीसी के लिए आवश्यक दस्तावेज 2 फोटो, आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक प्रथम पेज की छायाप्रति, शेड संबंधी भूमि संबंधित दस्तावेज आवश्यक है। इसी प्रकार मत्स्य पालन हेतु केसीसी के लिए 3 फोटो, आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक प्रथम पेज की छायाप्रति, तालाब का नक्शा एवं भूमि संबंधित सम्बन्धी दस्तावेज आवश्यक है। विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित बैंक एवं पशुधन विकास विभाग, दुग्ध महासंघ सहकारी समिति एवं मत्स्य पालन विभाग जिला बिलासपुर के विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। किसान इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाकर अपने आय में बढ़ोत्तरी कर सकते है।
योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए डाॅ. यशवंत डहेरया मस्तूरी मो.नं. 9926580435, डाॅ. ए.के.त्रिपाठी बिल्हा मो.नं. 9229663485, डाॅ. अजय पटेल तखतपुर मो. 8839188455 और डाॅ. अनिमेष जायसवाल कोटा मो. 9329089218 से संपर्क किया जा सकता है।