24hnbc 44 हजार 943 किसानो ने समर्थन मूल्य में विक्रय किया 1 लाख 83 हजार 655 मेट्रिक टन धान
Monday, 20 Dec 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । विपणन वर्ष 2021-2022 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जिले में सुचारू रूप से संचालित है। अब तक 44 हजार 943 किसान खरीदी केन्द्रो मे अपना धान बेच चुके है और उनको 356.62 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है। उठाव हेतु 1 लाख 26 हजार 407 मेट्रिक टन धान का. डी.ओ. राईस मिलर्स को जारी किया गया है।
जिला विपणन अधिकारी बिलासपुर ने बताया कि जिले में 21 दिसम्बर 2021 तक 183655.44 मैट्रिक टन धान की खरीदी जा चुकी है। कुल पंजीकृत किसानों में से 38.27 प्रतिशत् किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान बेच चुके है। कुल पंजीकृत रकबे मे से 43.48 प्रतिशत् रकबे का धान किसानो द्वारा बेचा जा चुका है।
इसी तरह राईस मिलर्स को 1 लाख 26 हजार 407 मैट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया गया है। डीओ जारी विरूद्ध राईस मिलर्स द्वारा अब तक 90 हजार 408 मैट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। नागरिक आपूर्ति निगम और भारतीय खाद्य निगम में 11413.34 मेट्रिक टन चांवल जमा किया गया है।