24 HNBC News
24hnbc मतदान केंद्र में ही कांग्रेस भाजपा ने किए दो - दो हाथ
Sunday, 19 Dec 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
29 वार्ड क्रमांक बिलासपुर के उपचुनाव में शहर विधायक शैलेश पांडे वह रामशरण यादव महापौर बूथ के अंदर पहुंचे इस बात को लेकर पूर्व रह चुके महापौर किशोर राय व नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी और उनके समर्थकों ने विरोध किया इस विरोध के चलते दोनों पक्षों के बीच धक्कम धक्का, जुम्मा जटकी, गाली गलौज की नौबत आ गई अब माहौल इस प्रकार तनावपूर्ण हो गया कि मतदान के पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों ने उन्हें निर्देशित कर बूथ के बाहर निकाल दिया इस प्रकार की बहस को देखते हुए कि दोनों पक्षों में विवाद बढ़ रहा है मतदान केंद्र में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को बाहर का रास्ता दिखाया इस विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तत्काल वहां पहुंच दोनों पार्टी के नेताओं को समझाइश देते हुए विवाद को शांत करवाया इस विवाद के बाद पुलिस अफसरों ने वहां विशेष बल तैनात किया।