24 HNBC News
24hnbc खाप का उल जुलूल फरमान देवर ने की आत्म हत्या
Sunday, 08 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

झारखंड के रामगढ़ जिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गांव के निकट गोला पुलिस थानांतर्गत एक खाप पंचायत ने एक युवक को अपनी विधवा भाभी के साथ विवाह करने का फरमान सुना दिया। इससे खिन्न युवक ने पूरबडीह गांव स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृत युवक लव कुमार के पिता सुखलाल महतो ने बुधवार को पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि उनके पुत्र का भाभी से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए गांव में खाप पंचायत बैठी और उसे अपनी विधवा भाभी से ब्याह करने का अनैतिक हुक्म दिया गया।
पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार पिछले वर्ष महतो के बड़े बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पंचायत ने उनके छोटे बेटे लव को उनकी बड़ी बहू से विवाह करने का फरमान सुनाया, लेकिन इस अनैतिक संबंध के लिए वह तैयार नहीं हुआ और पूरबडीह गांव स्थित अपने मकान में मंगलवार की रात फांसी लगा ली। गोला थाने के थानाध्यक्ष बीएन ओझा ने बताया कि परिवार की सूचना पर पुलिस दल गांव पहुंचा और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अभी इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।