24 HNBC News
24hnbc अर्बन बैंक चुनाव अधिसूचना को न्यायालय में दी गई है चुनौती, आर्थिक अनियमितता में सम्मिलित कैसे लड़ सकता है चुनाव
Thursday, 16 Dec 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। अर्बन बैंक में रेलवे की ओर से जिसे मनोनीत किया जाता है बतौर डायरेक्टर यदि उन्होंने अपनी भूमिका सही तरीके से निभाई होती तो 1909 स्थापित हुआ यह बैंक इतने बड़े आर्थिक घोटाले में ना फसा होता असल में भारतीय रेलवे के 3 जोन में अस्तित्व रखने वाले अर्बन बैंक में संचालक मंडल की संरचना कुछ इस तरह है। 1 डायरेक्टर रेलवे की ओर से, 2 डायरेक्टर मनोनीत, 2 महिला और 15 का चयन सीधे निर्वाचन से होता है। 5 साल के अंतराल में चुनाव होता है किंतु 6 साल से चुनाव नहीं हुए हैं वर्ष 2014 में संचालक मंडल का निर्वाचन हो जाना था पूरी गड़बड़ी इसी के बाद प्रारंभ हुई एसईआर जोन में मुख्यतः तीन श्रमिक यूनियन हैं पहला मजदूर कांग्रेस मेंस, दूसरा मेंस यूनियन और इसी का एक वाइफरकेसन श्रमिक यूनियन अर्बन बैंक के चुनाव में यही तीन यूनियन मुख्यतः भाग लेते हैं अभी हाल ही में सर्व रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन भी पंजीकृत हुई है और इस बार यदि चुनाव हुए तो यह भी हिस्सा लेंगे। अर्बन बैंक के निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव की सूचना जारी की जा चुकी है अनाधिकृत बातचीत में कहते हैं कि इस बार अधिक पदों के लिए चुनाव होगा कितने पद बढ़ाए जाएंगे नहीं बताते जबकि दो यूनियन ने नागपुर न्यायालय में फिर से निर्वाचन कार्यक्रम को चुनौती दी हैं और उन्हें उम्मीद है कि पहले आर्थिक घोटालों की जांच होगी तभी चुनाव होना चाहिए पेटीशनर का मानना है कि बिना जांच के चुनाव होने से निष्पक्ष चुनाव नहीं हो पाएंगे यदि जांच पूर्व में हो गई और वर्तमान संचालक मंडल जांच में आर्थिक मामलों में दोषी पाए गए तो इनका तो चुनाव लड़ने का अधिकार ही समाप्त हो जाएगा जो कि जरूरी है।