24 HNBC News
24hnbc पूरा प्रचार तंत्र केवल सीएम का चेहरा
Monday, 13 Dec 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर/रायपुर
बिलासपुर । एक तरफ छत्तीसगढ़ की सरकार जीएसटी का पैसा ना मिलने का रोना रो रही है दूसरी तरफ विपक्ष के नेता राज्य सरकार को दिवलिया बता रहे हैं तीसरी ओर राज्य सरकार का संवाद सरकार की नीतियों और नेताओं का चेहरा चमकाने के लिए रोज 29 लाख रुपए की रकम विज्ञापनों पर खर्च कर रहा है। अभी छत्तीसगढ़ सरकार को 1082 दिन हो चुके हैं 700 दिन शेष हैं और जैसे-जैसे चुनाव का दौर नजदीक आएगा राज्य सरकार विज्ञापन मद में खर्च बढ़ता ही जाएगा आंकड़े कुछ इसी ओर इशारा कर रहे हैं। हालाकी पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं ही संवाद में हो रहे आर्थिक घोटालों पर जांच बैठाली थी अभी इस विभाग की कमान आईपीएस के पास है किंतु पूर्व घोटालों की जांच में कोई गति नहीं आई है। आंकड़े बताते हैं कि राज्य सरकार ने 2018 से 2021 के बीच 1082 दिनों में रोज 29 लाख 14 हजार 262 रुपए 63 पैसा खर्च किया । इसमें से प्रिंट मीडिया को 1649071882 रुपए का विज्ञापन जारी किया गया, वेबसाइट को 143866726 रुपए के विज्ञापन दिए गए, सरकार ने न्यूज़ चैनलों को 796234249 रुपए तथा सिनेमा को 12385923 रुपए का विज्ञापन जारी किया। सिनेमा के संदर्भ में यह जरूरी है कि छबिग्रह लंबे समय तक बंद थे और राज्य में सिंगल स्क्रीन न के बराबर है अर्थात पूरा पैसा मल्टीस्क्रीन को गया। केवल टीवी वालों को भी खूब सम्मान दिया गया और इन पर 9598045 रुपए का खर्च हुआ रेडियो पर भी खूब हाथ खोलकर खर्च हुआ राज्य सरकार ने रेडियो पर विज्ञापन के लिए 85054934 रुपए जारी किए इसमें भी एफएम निजी को ज्यादा पैसा दिया गया सोशल मीडिया अर्थात टि्वटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर 14374960 रुपए जारी हुआ सड़क पर होर्डिंग के ऊपर राज्य सरकार ने दसों उंगलियों घी मे और सिर कढ़ाही मे को सिद्ध कर दिया और 442645447 रुपए खर्च कर डाले। राज्य सरकार अपनों से ज्यादा खर्च बेगानों पर कर रही है राज्य के बाहर के मीडिया पर 2018-19 के बीच राज्य के भीतर के प्रिंट मीडिया को 12.68 करोड़ तो बाहर के अखबारों और पत्रिकाओं को 18 करोड़ से ज्यादा का भुगतान किया गया इसी अवधि में राज्य के भीतर के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 3.64 करोड़ तो बाहर के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 97 करोड़ से नहला दिया। 2019-20 में राज्य की प्रिंट मीडिया को 34 करोड़ और बाहर को 12.62 करोड का भुगतान किया इसी अवधि में राज्य के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 23 करोड़ से ज्यादा का भुगतान हुआ और बाहर के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 8.97 करोड़ का भुगतान हुआ सोशल मीडिया पर 23.50 लाख खर्च हुआ अब 2020-21 में विज्ञापन राशि लगभग दुगनी हो गई जबकि सर्वाधिक कोविड-19 का प्रभाव इसी वक्त रहा भीतर के प्रिंट मीडिया को पिछले साल में 34 करोड़ का भुगतान हुआ था तो इस साल 41 करोड़ हुआ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर 2018-19 में 23 करोड़ तो 2021 में 26 करोड़ खर्च हुआ सोशल मीडिया के ऊपर तीन गुनी राशि खर्च कर दी गई पहले 23 लाख और 2020-21 में 71 लाख से अधिक की धनराशि खर्च की गई यही हाल प्रिंट मीडिया का भी रहा 2018-19 में प्रिंट मीडिया पर 12 करोड़ तो 2020-21 में 21 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च हुई 1 अप्रैल 2021 से 17 नवंबर 2021 तक के जो आंकड़े उपलब्ध हैं उनमें राज्य के भीतर के प्रिंट मीडिया को 27.41 करोड़ और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 12.69 करोड रुपए के विज्ञापन जारी हुए सोशल मीडिया पर 49.0 4 लाख रुपए का विज्ञापन दिया गया उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा मीडिया पर विज्ञापन मद में खर्च और तेजी से बढ़ेगा।