24 HNBC News
24hnbc रविवार का दिन राजनीति के लिए रहा गरम, जोर-शोर से किया गया जनसंपर्क
Sunday, 12 Dec 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। रविवार का दिन वार्ड नंबर 29 संजय गांधी नगर उपचुनाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण था कांग्रेस भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार का जमकर फायदा उठाया और सुबह से ही चुनाव प्रचार में भीड़ गए हल्की ठंड होने के कारण पहले 12:00 बजे तक रोड टू रोड संपर्क किया गया। कांग्रेस के प्रत्याशी असलम खान के साथ बिलासपुर के महापौर रामचरण यादव सुबह से ही चल पड़े थे चर्च की प्रार्थना समाप्त होने के बाद गेट पर ही उन्होंने अपनी बातें रखी और जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की बातों बातों में उन्होंने यह बताया कि शेख गफ्फार ने शहर की राजनीति में जो सराहनीय योग्य दान दिया उसे आगे बढ़ाने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि कांग्रेस के उम्मीदवार शेख गफ्फार के भाई को पार्षद के रूप में निगम में भेज दिया जाए कांग्रेस के चुनाव प्रचार को हाल ही में महंगाई जन जागरण यात्रा का लाभ भी प्राप्त हो रहा है यह जन जागरण यात्रा 7 दिन तक लगातार हुई थी और नेताओं ने वार्ड की एक-एक गली ने संपर्क किया था। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने नागरिक क्षेत्रों में आज पर्चे बांटे झंडा बैनर लगाएं और पूर्व में किए गए कामों की जानकारी दी भाजपा के नेताओं ने बताया कि निगम की वित्तीय स्थिति इतनी खराब है कि स्टेटलाइट का बिल भी नहीं पटाया जाता मुख्य मार्गों की स्थिति जग जाहिर है पेयजल के कारण शहर में रोज कोई ना कोई नागरिक या तो बीमार हो रहा है अथवा रोग ग्रस्त होकर अपने परिवार से बिछड़ रहा है और यह सब तब हो रहा है जब निगम में कांग्रेस का कब्जा है और राज्य में भी उसी की सरकार है। शाम के समय तारबहार में दीपू पारा क्षेत्र में कांग्रेस की जनसभा भी हुई जिसमें तखतपुर की विधायक भी शामिल थी वार्ड नंबर 29 के इस उपचुनाव में प्रत्याशी असलम खान के साथ शहर विधायक शैलेश पांडे, महापौर रामचरण यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे अपनी पूरी टीम के साथ लगे हुए हैं।