24hnbc एनसीपी की जिला कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा
Sunday, 12 Dec 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। एनसीपी की हाल ही में हुई जिला कार्यकारिणी बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। साथ ही राजनैतिक सामाजिक हालात पर विचार-विमर्श करके यह देखा गया कि आम आदमी को शासन की किन-किन योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल रहा है और किन योजनाओं में केवल खानापूर्ति हो रही है। राकपा एक बार फिर से जन उपयोगी मामलों की समीक्षा करने के साथ ही अपने सदस्यता अभियान पर जोर दे रही है पार्टी के पदाधिकारियों का मानना है कि जनता से जुड़े बिना केवल हवा में बात करने से कोई लाभ नहीं होने वाला इसलिए सबसे पहले सदस्यता अभियान और सदस्यों को मैदानी क्षेत्रों में लोगों की आम समस्या को जानने के लिए भेजना यह मूल मंत्र है जिससे पार्टी का संगठन दोबारा सक्रिय किया जा रहा है । कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो इस हेतु रविवार के दिन पार्टी ने अपने सुप्रीमो का जन्मदिन भी मनाया जिला कार्यकारिणी बैठक में आगामी 3 माह का एजेंडा सेट किया गया और पदाधिकारी के बीच कार्य विभाजन किया गया यह भी तय हुआ कि समय के साथ तकनीक को अपनाकर युवाओं के बीच पार्टी अपना जनाधार खड़ा करे।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव रामेश्वर केवट, चेयरमैन संजय सिंह चाैहन, प्रदेश प्रवक्ता नीलेश विश्वास, प्रदेश सचिव अभिषेक निषाद, प्रदेश सचिव रमेश पांडेय,लोकसभा बिलासपुर प्रभारी सियाराम वर्मा जी, बेलतरा विधानसभा प्रभारी गुड्डा सूर्यवंशी ,पार्टी प्रवक्ता मनीष पारीक एवं जिला पदाधिकारि उपस्थित थे।