24 HNBC News
कौन है प्रेरणास्रोत और कौन है मार्गदर्शक कांग्रेस पार्षद का दमदार कारनामा 70 एकड़ से अधिक की अवैध प्लाटिंग
Saturday, 11 Dec 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। सत्ता के दम पर 1-2 एकड़ की अवैध प्लाटिंग के मामले बिलासपुर में दर्जनों हैं किंतु 70 एकड़ से अधिक की अवैध प्लाटिंग का मामला शायद एक ही होगा और यह मामला है कांग्रेसी पार्षद के द्वारा की जा रही बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की बन्नाकचौक से नागपुरा रोड पर धमनी ग्राम के अंतर्गत इस अवैध प्लाटिंग को जोर शोर से बेचा जा रहा है । मुख्य मार्ग पर ही सस्ते में जमीन ले के बोर्ड से स्वागत शुरू हो जाता है अवैध प्लाटिंग के इस मार्केटिंग को जोरदार तरीके से किया जा रहा है चाहे आप बन्नाकचौक से जाएं या एयरपोर्ट मार्ग से होते हुए धमनी से नगपुरा की ओर आए दोनों तरफ केनोपी लगाकर प्लॉट बेचने वाले 70 एकड़ के इस अवैध प्लाट की मार्केटिंग करते देखे जा सकते हैं । ₹300 प्रति स्क्वायर फिट लेने पर नामांतरण और रजिस्ट्री दोनों मुफ्त है कल्पना करें कि एक तरफ राज्य के मुख्यमंत्री किसानों की आय बढ़ाने का दावा करते हैं कि राज्य सरकार की धान खरीदी नीति नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी जैसी योजना इतनी सफल है कि किसान खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं ऐसे में 100 एकड़ जमीन किसी एक किसान की तो हो ही नहीं सकती। रिकॉर्ड बताते हैं कि 100 एकड़ जमीन जिस पर नगर पालिक निगम बिलासपुर का एक पार्षद अवैध प्लाटिंग करवा रहा है ने कम से कम 50 किसानों से जमीन खरीदी होगी तब उन्हीं के मुख्यमंत्री की योजना की कलई खुल जाती है पूर्व में भी इस क्षेत्र के अवैध प्लाटिंग का समाचार प्रकाशित हुआ था और खसरों की रजिस्ट्री पर प्रतिबंध लगे खसरों की रजिस्ट्री को छोड़ और आगे के खेत क्रय किए गए और उन पर प्लाटिंग काटे जाने लगे। सिरगिट्टी तक नगर पालिक निगम की सीमा है धमनी एयरपोर्ट मार्ग पर भी और सिरगिट्टी पहुंच मार्ग पर भी है कल्पना करें 100 एकड़ की कॉलोनी वह भी अवैध ग्राम पंचायत इस मुसीबत से निपट ही नहीं सकती और जबरन राज्य सरकार को इसे नगर पंचायत का दर्जा देना पढ़ जाएगा। बिलासपुर का टीएनसी इतना कमजोर साबित होता है कि दमदार लोग 1-2 एकड़ नहीं 70 एकड़ से अधिक का अवैध प्लाटिंग का काम करता है और व्यवस्था उनके पीछे चलती है। 
अवैध प्लाटिंग करवा रहे एक पार्षद का संवाद एक सुनेने मिला पार्षद महोदय कह रहे थे कि कुछ लोगों ने मेरे काम का भट्ठा बैठालने की कोशिश की है किंतु जिन्होंने कोशिश की उन जैसे 100 लोग भी आ जाए तो मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते पार्षद के कथन से ऐसा लगता है कि उनके प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक से ही पार्षद को हौसला मिलता है।