24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 11 दिसंबर 2021
Friday, 10 Dec 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 20, शक संवत् 1943, मार्गशीर्ष शुक्ल, अष्टमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 26, जमादि उल्लावल 06, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 दिसंबर सन् 2021 ई॰।
सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि सायं 7 बजकर 13 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 32 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ, सिद्धि योग अगले दिन सुबह 06 बजकर 02 मिनट तक उपरांत व्यतीपात योग का आरंभ।
बव करण सायं 07 बजकर 13 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 4 बजकर 17 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : श्री दुर्गाष्टमी
सूर्योदय का समय 11 दिसंबर : सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 11 दिसंबर : शाम 5 बजकर 25 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त 11 दिसंबर 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 2 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 15 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से 3 बजकर 56 मिनट तक। रवि योग रात को 10 बजकर 32 मिनट से सुबह 7 बजकर 4 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 11 दिसंबर 2021 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 7 बजकर 4 मिनट से 8 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।
आज के उपाय : शनि स्तोत्र का पाठ कीजिए, पीपल में जल देना भी शुभ रहेगा।