24hnbc सिरगिट्टी से नगर पंचायत, बोदरी तक खुलेआम चल रहा नशे का कारोबार
Friday, 10 Dec 2021 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। बिलासपुर शहरी आबादी से लगा हुआ औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी इन दिनों नशा कारोबारियों का बड़ा अड्डा बन गया है। एक तरफ विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में युवा काम करता है और शाम को नशे के इंजेक्शन में डूब जाता है नशा करने के कारण उनका दो तरफा शोषण हो रहा है साथ ही औद्योगिक इकाई के भीतर दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है। सिरगिट्टी क्षेत्र में नशे का कारोबार संगठित रूप से पैर पसारा और नगर पंचायत बोदरी तक इसका विस्तार हुआ आश्चर्य की बात यह है कि यह पूरा क्षेत्र बिल्हा विधानसभा के अंतर्गत आता है और बिल्हा के विधायक नेता प्रतिपक्ष हैं। छत्तीसगढ़ के हर छोटे-बड़े मुद्दे पर बेबाकी से राय रखने वाले नेता प्रतिपक्ष ने आज तक नशे के इस कारोबार पर कभी भी वक्तव्य नहीं दिया। नगर पंचायत बोदरी का थाना चकरभाठा भी चकरभाटा क्षेत्र में चल रहे नशे के अवैध कारोबार पर नियंत्रण नहीं कर पाता नगर पंचायत क्षेत्र में 15 वार्ड हैं जिसमें से 3 वार्ड में नशे की हर सामग्री उपलब्ध है जनप्रतिनिधि और पंचायत अध्यक्ष स्वयं नशे के अवैध कारोबार से परेशान हैं वे इस बात को मानते हैं कि इंजेक्शन, गांजा दिन दहाड़े युवाओं के द्वारा सेवन किया जाता है स्थानीय स्तर पर कुछ कहने से गुंडागर्दी मारपीट शुरू हो जाती है मोहल्ला पड़ोस के लोग अब इन नसेड़ीयो को देखकर लोगों ने अपने घर के दरवाजे दिन के समय भी बंद रखना शुरू कर दिए हैं। ओवर ब्रिज के नीचे एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग पर अवैध चखना दुकानों की शुरूवात फिर से हो गई है ।
सिरगिट्टी क्षेत्र के नालो में एक तरफ जहां जहरीला पानी बहता दिखाई देता है वही इस नाले में बड़ी मात्रा में नाइट्रा के एमफ्यूल डले दिखाई देते हैं। बन्ना चौक में स्थित मेडिकल दुकानों के सहायता से नशे की गोलियां उपलब्ध हैं कुछ ड्रग पेडलर ने तो एक्टिवा जैसे स्कूटरों में घूम-घूम कर गोली और इंजेक्शन पहुंचाना शुरू कर रखा है इस बीच इन दोनों क्षेत्रों में पूर्व के एनजीओ दिखना भी बंद हो गए हैं यह सब कुछ इतने सहजता से होता चला गया कि जिन पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी थी वे दूसरे वीआईपी कामों में लगे हैं।